Mahabharata scholar Vidura, आज समाज डेस्क: महाभारत के विद्वान विदुर को धर्म से खास तौर पर गहराई से जुड़ा हर कोई व्यक्ति जरूर जानता होगा। उन्होंने गृहस्थ जीवन को सुखी व सम्मानजनक बनाने की खातिर कई महत्वपूर्ण नीतियां बताई हैं। दुनिया भर में महात्मा विदुर की नीतियां प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियों को अगर कोई व्यक्ति अपना ले तो उसे जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आ सकती।
यह भी पढ़ें : Durgashtami: शुक्रवार को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट
महात्मा विदुर की नीतियों का पालन करने वाले मनुष्य को जीवन में सुख, कामयाबी और हर कदम पर सम्मान मिलता है। महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक महात्मा विदुर द्वारा बनाई गई अहम नीतियों में कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनकी जरूर प्रशंसा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Religion: नाथ पंथ का समरसता संदेश, सनातन धर्म में समरसता का भाव समाहित
- महात्मा विदुर की नीति में कहा गया है कि किसी भी जंग में बिना योद्धाओं के विजय हासिल नहीं की जा सकती है। ऐसे में जंग जीतने के बाद इसके योद्धाओं की प्रशंसा करनी चाहिए। युद्ध में जीत पर अगर इसके योद्धाओं की तारीफ होगी तो उनका मनोबल तो बढ़ेगी ही, साथ ही उन्हें सम्मान भी महसूस होता है। यदि कोई साधारण साधु संत ज्ञान हासिल करे तो उनकी प्रशंसा करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
- महात्मा विदुर की नीति के मुताबिक, आमतौर पर महिलाएं अपनी जवानी में कुछ न कुछ ऐसा कर देती हैं जिसके कारण उन पर दोष लगता है। लेकिन जिन महिलाओं की जवानी बगैर किसी दोष से निकल जाए तो उनकी जरूरी तारीफ करनी चाहिए। वे काबिलेतारीफ हैं।
- महात्मा विदुर की नीतियों में कहा गया है कि भोजन स्वाद हो और आराम से पच जाए तो ऐसा हर बार मुमकिन नहीं होता है, लेकिन यदि भोजन खाने में स्वादिष्ट लगे और इसे खाने के बाद कोई दिक्कत या परेशानी न हो तो ऐसा भोजन प्रशंसा के काबिल होता है। इसके लिए भोजन बनाने वाले की तारीफ करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Chankya Niti: ऐसे सफल बनाया जा सकता है अपना वैवाहिक जीवन