Hisar News : हिसार के बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आए मंहत दर्शनगिरी

0
13
हिसार के बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आए मंहत दर्शनगिरी
Hisar News: हिसार के बरवाला से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आए मंहत दर्शनगिरी

भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे दर्शनगिरी
कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ला को दिया जीत का आशीर्वाद
Hisar News (आज समाज) हिसार: जिले के विधानसभ क्षेत्र बरवाला से कांग्रेस के लिए एक सुखद समाचार आया है। कांग्रेस की टिकट पर बरवाला से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ला को भाजपा से बागी होकर चुनावी रण में उतरे महामंडलेश्वर दर्शन गिरी महाराज का साथ मिल गया है। मंहत दर्शन गिरी के चुनाव न लड़ने और कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करने भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा की राह मुश्किल हो गई है। महंत दर्शन गिरी का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। वह इस समय जिला पार्षद भी है। मंहत दर्शन गिरी बरवाला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्र्टी ने उनकी जगह रणबीर गंगवा को बरवाला से चुनावी मैदान में उतारा।

रणबीर गंगवा पहले नलवा से विधायक थे। वह भाजपा सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। रणबीर गंगवा पर बाहरी होने का आरोप लगाते हुए मंहत दर्शन गिरी महाराज ने भाजपा को छोड़ते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।
लेकिन आज मंहत दर्शन गिरी महाराज ने चुनाव न लड़ने का फैसला लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ला को समर्थन दे दिया। इस दौरान महंत दर्शन के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया।

क्षेत्र में बड़ा ओबीसी चेहरा है दर्शन गिरी महाराज

महंत दर्शन गिरी महाराज बरवाला विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा ओबीसी चेहरा है। वह जिला पार्षद भी है। कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने के उनके इस फैसले से भाजपा के ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगना लाजमी है। भाजपा से विवाद के कारण ही दर्शन गिरी महाराज ने यह फैसला लिया है। दर्शनगिरी भाजपा को हराना चाहते है।

बीजेपी की सियासी जमीन खिसकती जा रही

दर्शनगिरी महाराज के समर्थन देने पर कांग्र्रेस प्रत्याशी रामनिवास घोड़ला ने उनका आभार जताया। घोड़ला ने कहा कि भाजपा के 10 साल के राज में हर वर्ग दुखी रहे। हक मांगने पर किसान, जवान, नौजवान, पहलवान, कर्मचारी और सरपंच सभी पर इस सरकार ने लाठियां बरसाई हैं। बीजेपी सरकार ने दलितों व पिछड़ों का आरक्षण, गरीबों का राशन और व्यापारी वर्ग से प्रोटेक्शन यानी सुरक्षा को छीन लिया। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण बीजेपी की सियासी जमीन खिसकती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Madhya Pradesh Accident: मैहर जिले में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, 24 घायल