महाशिव रात्रि पर हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा शिवालय,शिव भक्तों ने भगवान चंद्रमोली पर किया जलाभिषेक Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh

0
808
Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh
Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh : जिले भर में मंगलवार को महाशिव रात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई। भक्तों ने भगवान चंद्रमोली पर जलाभिषेक कर भगवान शंकर की अराधना की। दिनभर मंदिरों में हर हर महादेव के नारे गूजंते रहें। शहर के अधिकतर मंदिरों में भक्तों की कतार भी देखने को मिली। शहर के मोदा श्रम मंदिर, मौहल्ला कयामपुरा स्थित विकटेश्वर मंदिर, बह्मचारी आश्रम स्थित शिव मंदिर, अनाज मंडी स्थित मंदिर, मौहल्ला वाल्मीकि के मंदिर, मौहल्ला सैनी पुरा स्थित शिव मंदिर में अतिरिक्त अन्य मदिरों में शिव भक्तों ने भगवान चंद्रमोली पर जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह व शाम हुई विशेष आरती में भक्तों ने हिस्सा लेकर अपनी आस्था जताई।

Read Also : Skin Care Tips: छिन गया है चेहरे का निखार तो अपनाएं ये घरेलू उपाय मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

प्राचीन मोदाश्रम के मेले में दिखी लोगो की भीड़ (Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh)

दोहान नदी स्थित प्राचीन मोदाश्रम में महाशिव रात्रि पर मेला लगा। इस मौके पर शिव भक्तों द्वारा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजे भगवान शंकर का मंदिर आकर्षक का केन्द्र रहा। वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मेले में कोई अनहोनी घटना न हो इसलिए पूरे मंदिर में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी की गई थी। (Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh) मेले में लगे झूले महिलाओं व बच्चों की पहली पंसद रही। झूले पर महिलाओं व बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस दौरान खिलौने की स्टॉल पर बच्चों की भीड़ देखने को भी मिली। मेले में मुख्यतिथि प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री के छोटे भाई राजेंद्र शर्मा उर्फ राजू रहे। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजेताओं को मुख्यातिथि ने नकद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में आए भजन मंडली ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। मेले के उपलक्ष्य में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मोदाश्रम के प्रधान बच्चन सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh
Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh

सजी रही दुकाने व स्टाले (Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh)

मोदाश्रम मंदिर के आस पास दुकानें व स्टाल सजाई गई थी। यहां लगे मेले में लोगों ने विशेष कर महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीददारी की। बच्चों के खिलौनों और महिलाओं ने व्रत व भगवान शिव की सामग्री खरीदी। मोदाश्रम मंदिर में मेले के दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व पर वह हमेशा व्रत हर साल रखती हैं। भोले शंकर उनके मन की मुराद भी पूरी करते हैं।

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर हुआ रुद्राभिषेक (Latest News Mahendragarh)

रेलवे रोड़ पर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जो मंदिर के पुजारी वेद शास्त्री के द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण से करवाया गया। इस कार्यक्रम के यजमान नीरज गोयल एवं पारुल गोयल सपरिवार थे, जबकि समाजसेवी रमेश सैनी ने भी वहां पहुंच कर भगवान शिव को जलाभिषेक करके उनकी विशेष पूजा अर्चना की।

मंदिर के पुजारी वेद शास्त्री एवं मोतीराम शर्मा ने बताया कि रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महा पातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं। इससे साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है। रुद्राभिषेक से भारत के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा गया है की एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: ही हो जाती है।

इस अवसर पर ये रहे मौजूद (Mahashivratri Celebrate In Mahendragarh)

इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक उमाशंकर गोयल, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, टिंकू माधोगढ़िया, हिमांशु चौधरी, प्रवीण अहरोदिया, नरेश शर्मा, धीरज अहरोदिया, राजेश गुप्ता, केएल कपूर सहित अनेक महिला-पुरूषों ने मंदिर में पहुंचकर नर्मदेश्वर महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी पूजा अर्चना की।

Read Also : Health Benefits of Almond Milk: व्रत में खुद को एनर्जी से भरपूर बनाए रखने के लिए पिएं बादाम वाला दूध, और जानिए इसे बनाने की आसान विधि

Read Also : Short Height Dressing Tips: कम हाइट वाली गर्ल्स अपनाएं ये फैशन टिप्स, ड्रेसिंग सेंस आएगा काम, आप दिखेंगी परफेक्ट 

Connect With Us : TwitterFacebook