आज समाज, नई दिल्ली: Shivratri Special Mehndi: कोई भी खास अवसर, त्यौहार या शादी-पार्टी, (Mahashivratri 2025) मेहंदी हर मौके को और भी खास बना देती है। जब तक घर की महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी नहीं लगातीं, तब तक कोई आकर्षण नहीं होता।
वैसे, जिस तरह कपड़ों, मेकअप और ज्वैलरी में खास ट्रेंड होता है, उसी तरह मेहंदी का ट्रेंड भी समय के साथ बदलता रहता है और ऐसे में मेहंदी लगाने से पहले सही डिजाइन चुनना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है।
आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे ही डिजाइनों का कलेक्शन दिखा रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये सभी डिजाइन बेहद खूबसूरत और बेहद फैंसी भी हैं।
भरवां मेहंदी लगाएं
घर में शादी है या कोई खास मौका है तो मेहंदी भरे हाथ परफेक्ट रहते हैं। ऐसे में आप ये खूबसूरत 3D डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। लगने के बाद ये और भी खूबसूरत लगेगी।
हाथों पर खूबसूरत बेल वाली मेहंदी लगाएं
बेल वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है। खासकर अविवाहित लड़कियों को अक्सर ऐसे डिजाइन पसंद आते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथों पर कुछ फैंसी बेलें भी बनवा सकती हैं। ये बेहद स्टाइलिश लुक देंगी।
मंडला मेहंदी डिजाइन
आजकल मंडला मेहंदी का डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। सेलिब्रिटीज भी अक्सर इस डिजाइन को फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। ऐसे में आप भी किसी खास मौके पर ऐसा खूबसूरत डिजाइन बना सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे लगाना भी आसान है।
सिंपल मेहंदी डिजाइन
अगर आप कोई ऐसा डिजाइन ढूंढ रही हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत और बनाने में आसान हो, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह लोटस पैटर्न मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत है और हर मौके पर लगाने के लिए बेस्ट है।
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन हमेशा बेहद खूबसूरत लगती है। खासकर अगर कोई खास मौका हो, तो ये मेहंदी लगे हाथ अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप यह डिजाइन चुन सकती हैं। भले ही यह गुल हैंड मेहंदी है, लेकिन इसे बनाना बेहद आसान है।
खूबसूरत मेहंदी पैटर्न
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस तरह का मेहंदी पैटर्न भी बना सकती हैं। अगर आपको थोड़ा मिनिमल पैटर्न पसंद है, तो यह डिजाइन परफेक्ट रहेगा। आप इसे जल्दी भी बना सकती हैं।
अपने हाथों में खूबसूरत बेलें बनाएं
इस तरह का बेल डिज़ाइन आप मेहंदी लगाने वाले हाथों में भी लगा सकते हैं। यह भी हमेशा काफी ट्रेंड में रहता है। यह डिज़ाइन न केवल सिंपल है बल्कि काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश भी है। आप इसे शेडिंग करके और भी खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2025 Wishes: भोलेनाथ की कृपा से भर दें अपनों का जीवन खुशियों से!