Maharashtra Thane Crime: एक व्यक्ति ने की अपने सौतेले बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
51
Maharashtra Thane Crime एक व्यक्ति ने की अपने सौतेले बेटे की हत्या
Maharashtra Thane Crime : एक व्यक्ति ने की अपने सौतेले बेटे की हत्या

Man Kills His Step Son In Thane, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने अपने 4 वर्षीय सौतेले बेटे की हत्या कर दी। वारदात सोमवार रात की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान दिलशाद के तौर पर की गई है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पत्नी की पहली शादी से था लड़का

पहले पति से अलग होने के बाद लड़के की मां ने आरोपी से शादी की थी। शादी के बाद महिला अपने बेटे को कोलकाता से लेकर आई। पुलिस के मुताबिक, महिला का दूसरा पति यानी दिलशाद उसके पिछली शादी से हुए बच्चे के बारे में बेखबर था। जब उसे सौतेले बेटे के बारे में पता चला तो इससे वह नाखुश था।

बच्चे के साथ कई बार अत्याचार किया गया

दिलशाद ने बच्चे की जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया। बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने दुर्घटना में मृत्यु का मामला दर्ज किया। आॅटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के साथ कई बार शारीरिक अत्याचार किया गया था। यह भी पता चला कि बच्चे की पसलियां व हड्डियां भी टूटी थी। हत्या का मामला दर्ज पुलिस जांच कर रही है।