Maharashtra News: छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में टीचर गिरफ्तार

0
92
Maharashtra News छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में टीचर गिरफ्तार
Maharashtra News : छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में टीचर गिरफ्तार

A Govt Teacher Arrested In Thane district, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में एक अध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। मामला भिवंडी में एक सरकारी स्कूल का है। एक अधिकारी ने आज बताया कि आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में की गई है और उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी टीचर की करतूत तब सामने आई जब एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया।

मामला शांति नगर पुलिस थाने का है। वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने बताया कि हाल में 7वीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची। वह अक्सर देरी से स्कूल आती थी। इस स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, पर उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया।

पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता। लड़की ने बताया कि शिक्षक ने कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था।