Maharashtra News: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार

0
27
Maharashtra News: अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लागेशी एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार
Maharashtra News: अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लागेशी एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार

Porn Star Riya Barde, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने भारत में अवैध तौर पर रहने के आरोप में एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रिया बर्डे बांग्लादेश की रहने वाली है और वह पोर्न इंडस्ट्री में आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से मशहूर हैं। पुलिस ने महाराष्ट्र के उल्हासनगर से उसे अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया है कि पहले भी वेश्यावृत्ति से जुड़े एक मामले में रिया बर्डे को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • वेश्यावृत्ति के मामले में पहले भी हो चुकी हैं अरेस्ट

फर्जी डाक्यूमेंट्स के आधार पर रह रही थी

आरोपों के अनुसार, रिया बर्डे फर्जी डाक्यूमेंट्स के आधार पर वह अपने परिवार के साथ भारत में रह रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में रिया बडे के पिता, मां, भाई और बहन की भी तलाश चल रही है।

दोस्त ने की शिकायत

रिया के एक दोस्त प्रशांत मिश्रा ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। प्रशांत ने बताया है कि रिया गैर-कानून तरीके से भारत में रह रही है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की और उसे अरेस्ट कर लिया।  जानकारी के मुताबिक रिया बर्डे की मां मूलत: बांग्लादेश निवासी हैं, पर उन्होंने अरविंद बर्डे (रिया के पिता) से शादी की थी। अरविंद बर्डे महाराष्ट्र के अमरावती निवासी थे। इसलिए रिया बर्डे ने अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय साबित करने के लिए जाली कागजात पेश किए।

वर्तमान में रिया के माता-पिता कतर में

रिया बर्डे के परिवारिक सदस्यों की पहचान अरविंद बर्डे (पिता), अंजलि राजाराम पाटिल उर्फ रूबी शेख (मां), ऋतु अरविंद बर्डे उर्फ मोनी शेख (बहन) और रविंद्र अरविंद बर्डे उर्फ रियाज शेख (भाई) के रूप में हुई है। वर्तमान में रिया के माता-पिता के कतर में होने की जानकारी सामने आ रही है।

नागरिकता का गलत इस्तेमाल करने के भी आरोप

पुलिस को अरविंद शामराव बर्डे नाम के एक अन्य भारतीय नागरिक की भी तलाश है जिसने पासपोर्ट बनवाने के लिए सभी फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। उसने खुद को रिया बर्डे का पिता बताया है। फर्जी पासपोर्ट की कॉपी में भी इस शख्स का नाम है। रिया बर्डे पर भारतीय नागरिकता का गलत इस्तेमाल करने के भी आरोप हैं। उन्होंने 2 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था, जो झूठा था।

यह भी पढ़ें :  Home Ministry: अरुणाचल में 3 और नागालैंड के 8 जिलों व अन्य क्षेत्रों में अफस्पा 6 माह के लिए बढ़ाया