Maharashtra: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी

0
101
Maharashtra
Maharashtra: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी

Death Threat To Maharashtra Dy CM, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन को धमकी भरा ईमेल भेजा है। उसने 20 फरवरी को यानी पिछले कल शिवसेना नेता शिंदे की कार में बम विस्फोट करने की धमकी दी है। गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ मंत्रालय (राज्य सचिवालय) को भी धमकी भरे संदेश मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Death Threat : प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया फोन

एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच तेज

धमकी के बाद एकनाथ शिंदे के इर्द-गिर्द सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भेजने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शिंदे गुरुवार को दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में थे।

ये भी पढ़ें : RBI Bomb Threat: भारतीय रिजर्व बैंक को उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में मिला ईमेल

गुरुवार को रेखा गुप्ता के शपथ समारोह में शामिल हुए शिंदे

एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को रेखा के शपथ लेने से पहले दिल्ली में कहा, यह खुशी की बात है कि हमारी ‘लाडली बहना’ दिल्ली में शपथ लेंगी। उन्होंने कहा, हम इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले दिल्ली में भाजपा की सीएम सुष्मा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की ओर से आतिशी महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

फरवरी 2024 में भी एक छात्र ने शिंदे को दी थी धमकी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज के छात्र ने भी उन्हें और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यह धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया था। 19 वर्षीय आरोपी छात्र शुभम वरकड को 11 फरवरी, 2024 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506(2) और 505(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें : Delhi School Threat: स्कूलों को भाई-बहन ने दी थी धमकी, मकसद जान हो जाएंगे हैरान