Maharashtra Crime: पुणे में कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी

0
26
Maharashtra Crime: पुणे में कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी लड़की
Maharashtra Crime: पुणे में कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप, दोस्त के साथ घूमने गई थी लड़की

Gangrape In Pune, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में शर्मशार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां दोस्त के साथ घूमने गई लड़की के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना कोंडवा पुलिस स्टेशन के तहत एक इलाके में बीती रात को हुई। लड़की दोस्त के साथ बोपदेव घाट घूमने गई थी।  आरोपियों ने पहले दोस्त की पिटाई की फिर उसके सामने ही लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़िता अस्पताल में भर्ती

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लड़की और उसका दोस्त हैं और वह रात को घूमने निकले थे। इस बीच देर रात सुनसान जगह पर तीन हवशियों ने दोनों को पकड़ लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद वे मौके पर फरार हो गए। लड़की के फ्रेंड ने उसे देर रात अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि फिलहाल, पीड़िता की अस्पताल में भर्ती है।

कॉलेज स्टूडेंट हैं पीड़िता व उसका दोस्त

अधिकारियों के अनुसार पुलिस को आज सुबह लगभग 5 बजे वारदात की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस लड़की के फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। पीड़िता व उसका दोस्त दोनों कॉलेज के छात्र हैं। इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वालों के भी सुराग मिले हैं और पुलिस जल्द आरोपियों का पता लगा लेगी।

पुलिस कर रही छापेमारी

स्थनीय पुलिस ने बताया है कि लड़का गुजरात के सूरत का और लड़की जलगांव की रहने वाली है। दोनों सेम कॉलेज में पढ़ते हैं और रात को वे घूमने गए थे। पुणे पुलिस व क्राइम ब्रांच की कई टीमें पुणे और आस-पास के इलाको में छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  UP Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 मजदूरों की मौत