Maharashtra assembly elections: Sachin arrives to vote with wife and son: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पत्नी और बेटे के साथ वोट डालने पहुंचे सचिन

0
385

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग सुबह ही शुरू हो गई थी। बॉलीवुड के तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों ने वोट डाले। इसके साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी सपरिवार अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी व बेटे थे। पोलिंग बूथ पर उन्होंने गेंद पर हस्ताक्षर कर अधिकारियों को आॅटोग्राफ भी दिया। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं तो वहीं, हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी अपने मत का इस्तेमाल करने पोलिंग बूथ पहुंचे। वोट डालने वाले में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का भी नाम शामिल हो गया।