नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधान सभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा ने अपने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। हालांकि अभी तक शिवसेना के साथ भाजपा का सीटों पर बंटवारा पूरा नहीं हो सका है लेकिन यह तय है कि शिवसेना और भाजपा एक साथ ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए इस पहली लिस्ट जारी होने की जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 125 उम्मीदवारों की लिस्ट में 12 विधायकों के टिकट काटे गए हैं और 52 सीटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। जेपी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल को थरूट सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सतारा से शिवेंद्र सिंह छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश चुनाव लड़ेंगे और लोकमान्य गंगाधर तिलक घराने की बहू मुक्ता तिलक कस्बा पेट सीट से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि पंड्ढर पुर विट्ठल मंदिर देवस्थन के अध्यक्ष अतुल भोसले कराड़ दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सतरा लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयन राजे भोसले का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अन्य चार सहयोगियों आरएसपी, आरपीआई, शिवसंग्राम और रजत क्रांति पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि तीन चौथाई बहुमत के साथ उनकी सरकार बनना तय है।
इस लिस्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिमी से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं।