Seven People Drowned In Maharashtra, (आज समाज), मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे और पुणे जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों सहित सात लोग डूब गए हैं। दोनों घटनाएं शुक्रवार की हैं।
ये भी पढ़ें : Maharashtra में जीबी सिंड्रोम के कारण एक और व्यक्ति की मौत, 3 नए केस
ठाणे : उल्हास नदी में डुबे चार बच्चे
अधिकारियों ने बताया कि ठाणे में उल्हास नदी में होली के रंग धोने गए चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ठाणे पुलिस के अनुसार मृतकों में आर्यन सिंह, आर्यन मेदार, ओम सिंह और सिद्धार्थ सिंह हैं। बदलापुर फायर ब्रिगेड (Badlapur Fire Brigade) ने शव बरामद कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें : Maharashtra: गिलियन-बैरे सिंड्रोम से एक और मौत, राज्य में अब तक 167 केस की पुष्टि
तीनों युवकों के शव बरामद
दूसरी घटना पुणे के किनहाई गांव के पास हुई। इसमें तीन युवक इंद्रायणी नदी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और आगे की प्रक्रियाओं के लिए यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल (वाईसीएम) अस्पताल भेज दिए गए हैं। जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : Maharashtra में गुइलैन-बैरे सिंड्रोम से अब तक 12 लोगों की मौत, 15 वेंटिलेटर पर