Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

0
187
Madhya Pradesh News मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

MP BJP Senior Leader Prabhat Jha Passes Away, (आज समाज), भोपाल: बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिमागी बुखार के कारण उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

बिहार में पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

प्रभात झा का अंतिम संस्कार बिहार में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। वह मूल रूप से दरभंगा के हरिहरपुर गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार में हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर आ गए थे, जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माध्व कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की।

परिवार में ये सदस्य

प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। फिर वह राजनीति में आए। प्रभात झा एमपी बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके थे।

भोपाल में अस्पताल में इन्होंने की थी मुलाकात

दिमागी बुखार के चलते प्रभात झा को न्यूरोलॉजिकल परेशानियां आ रही थी। भोपाल के बंसल अस्पताल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के वरिष्ठ नेता व मंत्री उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि प्रझात झा के का निधन अत्यंत दुखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संकट सहने की शक्ति दें।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ कर लिखा, प्रभात झा के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध और दु:खी हूं। लोक कल्याण और जनता के हित के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।