Madhya Pradesh Crime: शादी का झांसा देकर महिला को पिलाई शराब, सड़क किनारे किया दुष्कर्म

0
57
Madhya Pradesh Crime शादी का झांसा देकर महिला को पिलाई शराब, सड़क किनारे किया दुष्कर्म
Madhya Pradesh Crime : शादी का झांसा देकर महिला को पिलाई शराब, सड़क किनारे किया दुष्कर्म

Woman Raped On Roadside, (आज समाज), भोपाल: मध्य प्रदेश में दरिंदे ने शादी का झांसा देकर एक भिक्षुक महिला को पहले शराब पिलाई, उसके बाद बाद उसके साथ सड़क किनारे ही दुष्कर्म कर दिया। वारदात उज्जैन शहर की है। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • वारदात का वीडियो वायरल

दिनदहाड़े की महिला के साथ दरिंदगी

पुलिस के अनुसार मामला उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे का बताया जा रहा है। लोकेश नाम के युवक ने यहां दिनदहाड़े महिला के साथ दरिंदगी की। यह एरिया शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

वीडियो बनाते रहे लोग, किसी ने नहीं की मदद

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया। किसी ने महिला की मदद नहीं की, बल्कि वीडियो बनाते रहे। उज्जैन सेंट्रल कोतवाली थाना सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

उज्जैन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वारदात को लेकर सरकार की आलोचना कर महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए  लिखा कि उज्जैन की धार्मिक नगरी शर्मसार हुई है, प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल है।