Madhu Chopra Talks About Her Grandchild Name

आज समाज डिजिटल, अम्बाला:

Madhu Chopra Talks About Her Grandchild Name : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। इन दिनों में न्यू मम्मी और पापा बेबी के साथ टाइम स्पेंड करने में लगे हुए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी 2022 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनाने के बारे में बताया।

Madhu Chopra Talks About Her Grandchild Name

 

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अभी तक अपने पहले बच्चे का नाम नहीं बताया था। दोनों ने बच्चे के जेंडर के बारे में बताया नहीं था लेकिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन मीरा चोपड़ा ने बताया था कि बेबी गर्ल है। अब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने अपनी अपनी बेटी के बच्चे के नाम पर बात की है।

प्रियंका चोपड़ा के बच्चे को लेकर बात

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के कॉस्मेटिक क्लिनिक ने 14 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने मुंबई में इवेंट के दौरान पपाराजियों के साथ प्रियंका चोपड़ा के बच्चे को लेकर बात की। मधु चोपड़ा ने कहा, ‘नानी बनकर मुझे काफी खुशी हुई है। मैं हर समय सिर्फ मुस्करा रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।’ बच्चे के नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘नाम अभी नहीं रखा है। जब पंडित निकालेंगे तब होगा।’

इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें लिखा था, ‘हमें ये कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सकें। बहुत बहुत धन्यवाद।’

Madhu Chopra Talks About Her Grandchild Name

READ ALSO : जाह्नवी कपूर ने अपने बीच वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं Photos Of Jhanvi Kapoor On Beach Vacation

READ ALSO : रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड से दूर मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं और तस्वीरें शेयर कर रही हैं Rakul Preet Singh Is Sharing Pictures

Connect With Us : Twitter Facebook