Made Farmers Aware: प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन प्रबन्धन बारे किया जागरूक

0
771
Made Farmers Aware

रमेश पहाड़िया,सोलन:

Made Farmers Aware: उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाडली में एकीकृत जलागम प्रबन्धन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती एवं पशुपालन प्रबन्धन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया।

Read Also: Vo Din Yojana HP: धर्मपुर में किशोरियों को दी वो दिन योजना की जानकारी

प्रकृतिक खेती के लिए जागरूक करना प्रशिक्षण कार्यक्रमोें का उद्येश्य Made Farmers Aware

यह जागरूकता अभियान कृषि, पशुपालन एवं श्रम विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कृतिका कुलहरी ने इस अवसर पर कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को प्राकृतिक खेती के संचालन के लिए जागरूक बनाना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती को अपनाएं। प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त खेती है। इसके माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि हो रही है।

Read Also: Ransom Seeking Accused Arrested: फिरौती मामला :यूपी पुलिस ने पांवटा से हरियाणा का युवक किया गिरफ्तार

11063 किसानों को दिया प्रशिक्षण Made Farmers Aware

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत सोलन जिला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में 11063 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिला में 9076 किसान लगभग 848 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती शुरू करने से पूर्व रासायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग न करें।

इसके लिए घर पर ही घरेलू खाद व कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग के लिए जीवामृत, बीजामृत, अग्निअस्त्र, केंचुआ खाद, गोबर खाद इत्यादि का उपयोग करें। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, कृषि, पशुपालन एवं श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also : सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नही पपीता,जानिए सेहत को होने वाले इसके अद्भुत लाभ Benefits Papaya For Health

Read Also : जानिए ज्यादा देर तक मोबाइल,कंप्यूटर और लैपटॉप के सामने कई घंटों काम करने से हमें क्या क्या नुकसान हैं Side Effects Of Sitting Long On Computer

Connect With Us : TwitterFacebook