Ludhiana Breaking News : 930 करोड़ रुपये से होगा लुधियाना का कायाकल्प

0
205
Ludhiana Breaking News : 930 करोड़ रुपये से होगा लुधियाना का कायाकल्प
Ludhiana Breaking News : 930 करोड़ रुपये से होगा लुधियाना का कायाकल्प

लुधियाना में 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर

Ludhiana Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से विश्व में विख्यात लुधियाना शहर का जल्द ही कायाकल्प हो जाएगा। प्रदेश सरकार इसके बुनियादी ढांचे को और भी ज्यादा विकसित और विशाल बनाने के लिए 930 करोड़ रुपए से 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को जल्द पूरा करेगी। जिससे शहर की नुहार बदल जाएगी। यह जानकारी देते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब के शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

इस विकास की प्रमुख मिसाल के रूप में जिला लुधियाना उभरकर सामने आया है। गौरतलब है कि जिले में कुल 85 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के तहत 930 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये परियोजनाएं शहर के बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव लाने, जीवन स्तर को बेहतर बनाने और लंबे समय से चली आ रही शहरी चुनौतियों के आधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।

65 परियोजनाएं हो चुकीं पूरी

ध्यान देने योग्य है कि 712.86 करोड़ रुपये की लागत से 65 प्रमुख परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जो विकास की व्यापक पहल को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं में पखोवाल रोड पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) और रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण, सिद्धवां नहर के किनारे वॉटर फ्रंट डेवलपमेंट, स्मार्ट ई-क्लासरूम की स्थापना, मल्हार रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करना, और निगरानी व सुरक्षा के लिए एक नगर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना शामिल है।

इसके अलावा, ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कम्पेक्टरों का उपयोग और एलईडी स्ट्रीट लाइटों की स्थापना भी सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। पार्कों सहित हरियाली बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये परिवर्तनकारी परियोजनाएं पंजाब सरकार की लुधियाना जिले को अधिक टिकाऊ, उन्नत और रहने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे में लगातार निवेश, राज्य के शहरी केंद्रों के विकास के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में जल्द होगी 111 बागवानी अधिकारियों की भर्ती : मोहिंदर भगत