Aaj Samaj (आज समाज), Ludhiana Gas Leak, लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। घटना ग्यासपुरा इलाके के सुआ रोड पर स्थित एक फैक्ट्री की है। मृतकों में 11 और 13 साल की उम्र के 2 बच्चे भी शामिल हैँ। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि गैस कहां से लीक हुई है। मृतकों की संख्या अलग-अलग बताई गई है। सही आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
गोयल मिल्क प्लांट नाम की है फैक्ट्री
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इनकी आगे आपूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए थे।
डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम मौके पर : एसपी
स्वास्थ्य विभाग ने गैस रिसाव के चलते तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं एसपी ने पांच लोगों की मौत की है। उन्होंने कहा, पांच से छह लोग गैस रिसाव से बेहोश हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।
300 मीटर के एरिया में जाने पर सांस लेने में दिक्कत
सूत्रों का कहना है कि गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। समाजसेवी संस्थाओं की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर हैं।
यह भी पढ़ें : Operation Kaveri 30 April Update: सूडान से भारतीयों को निकालने का अभियान जारी, बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 भारतीय
Connect With Us: Twitter Facebook