Ambala News: हरियाणा में फिर खिलेगा कमल: मोहन लाल बड़ौली

0
130
हरियाणा में फिर खिलेगा कमल: मोहन लाल बड़ौली
हरियाणा में फिर खिलेगा कमल: मोहन लाल बड़ौली

Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गुरुवार को अंबाला पहुंचे। यहां परिवहन मंत्री असीम गोयल व जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। पहली बार अंबाला पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अंबाला में स्वागत के लिए भाजपा के संगठन और परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल का धन्यवाद किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे और तीसरी बार जनता जनार्दन के समर्थन से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता जनार्दन कर लिए काम कर रही है और तीसरी बार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलेगा। वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जो कोर्ट ने आदेश दिए है, सरकार उसकी पालना करेगी। उस तय सीमा में समीक्षा करके उसका समाधान करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमन सूद, राम चंद्र सैनी, सोमनाथ जनसुई, महामंत्री संजीव गोयल टोनी, गुरप्रीत शाना, पूर्व मेयर रमेश मल, सतीश धीमान, हरपाल कंबोज, राजेश विज टिंकू व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।