Lord Valmiki Prakatotsav : भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा

0
208
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव

Aaj Samaj (आज समाज),Lord Valmiki Prakatotsav, करनाल,26 अक्टूबर ,इशिका ठाकुर
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर करनाल में एक शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर करनाल कांग्रेस जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ने शिरकत की। शोभायात्रा के आयोजकों ने फूल मालाएं डालकर अतिथियों का स्वागत किया।शोभायात्रा को कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खुराना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं : त्रिलोचन सिंह

इस मौके पर त्रिलोचन सिंह ने कहा कि वाल्मीकि जी के जीवन से बहुत सीखने को मिलता हैं, उनका व्यक्तितव साधारण नहीं था। उन्होंने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया, जिसके फलस्वरूप वे महान पूज्यनीय कवियों में से एक बने। यही चरित्र उन्हें महान बनाता है और हमें उनसे सीखने के प्रति प्रेरित करता है। अशोक खुराना ने लोगों से आह्वान किया कि भगवान वाल्मीकि जीवन आदर्शों का अनुसरण करें। महापुरुषों के जीवन आदर्शों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर विनोद काला प्रधान, विकास ढिल्लो, राजिंद्र पप्पी, चमनलाल भुंबक, रतनलाल खोसला, मदनलाल, प्रशोत्तम कागड़ा, परमजीत, शम्मी खोड़े, अशोक दुग्गल, राजपाल तंवर, प्रेमचंद मलवानिया, रोहित, रवि मचल, क्रशेन मंचल, सुनेहरा वाल्मीकि व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

Connect With Us: Twitter Facebook