भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन

0
335
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। एनएफएल कॉलोनी टाउनशिप हरि मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राम रतन शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा भगवान परशुराम के जन्मत्सव पर सभी को बधाई दी और कहा इस अवसर पर देश और प्रदेश में सुख शांति बनी रहे और सभी के साथ भाईचारा पहले से बेहतर बना रहे। इस अवसर पर शहरी अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा पूरे देश भर में अब तक हर जगह पर श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर हवन यज्ञ विशाल भंडारे का जगह-जगह आयोजन किया गया है।

 

 

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन

असत्य पर सत्य की जीत के लिए संघर्ष करना चाहिए

भगवान परशुराम ने अन्याय के लिए न्याय दिलवाने के लिए अत्याचार रक्षकों और राजाओं का वध कर आवाज उठाई थी। हमें भी न्याय दिलवाने के लिए असत्य पर सत्य की जीत के लिए संघर्ष करना चाहिए और सभी को न्याय दिलवाने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। एनएफएल टाउनशिप में समस्त ब्राह्मणों के फैसले से जिलाध्यक्ष राम रतन शर्मा एवं शहरी अध्यक्ष मनोज शर्मा एडवोकेट ने राजबीर भारद्वाज को फूल माला डालकर प्रधान नियुक्त किया। एनएफएल टाउनशिप के सभी लोगों ने और राजबीर भारद्वाज के प्रधान नियुक्त होने पर सभी ने खुशी जाहिर की। यह अवसर पर विजय भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, सचिव जयदेव शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, त्रिलोचन डिमरी, पंकज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।