Lohri festival Celebrated In PKG College : पीकेजी कॉलेज में मनाया लोहड़ी पर्व 

0
225
Lohri festival celebrated in PKG College
Aaj Samaj (आज समाज),Lohri festival celebrated in PKG College,पानीपत : पीकेजी ग्रुप संस्थानों के एमडी कॉलेज में शनिवार को लोहड़ी पर्व मनाया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष गीता जैन, प्रधानाचार्य सुरेश जांगड़ा या बीएड प्राचार्य डाॅ. भारती ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के संचालन श्रीमती रेखा गिरी तथा कुनिष्का ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। महाविद्यालय की एमडी गीता जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जहां त्योहारों के महत्व को संजोए रखते हैं वहीं विद्यार्थियों में सामाजिक मेलजोल, आपसी प्रेम व भाईचारे की प्रबल भावना भी बढ़ाते हैं, प्रधानाचार्य सुरेश जांगड़ा तथा बीएड प्रधानाचार्य आरडी भारती ने लोहड़ी के पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की  लोहड़ी पर्व से संबंधित सुंदर मुंदरिए व दुल्ला भट्टी की कथा के माध्यम से इस पर्व का महत्व बताया। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों  ने सांस्कृतिक नृत्य  प्रस्तुति दी। इसके साथ ही ढोल की थाप पर एमडी गीता जैन सहित सभी स्टाफ सदस्य ने अग्नि के चारों ओर नाच गाना किया। अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा है आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम होते रहेंगे यही मेरी कामना है।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 15 Jan 2024 : आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा,पढ़ें राशिफल

यह भी पढ़ें  : NIRF Ranking Framework 2024 : एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के लिए हकेवि ने किया आवेदन

Connect With Us: Twitter Facebook