Local Body Elections,पानीपत पर्वेक्षक गिरिराज गर्ग कल कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
Local Body Elections
आज समाज डिजिटल,पानीपत:
Local Body Elections: हरियाणा में आगामी होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय राष्टीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर हरियाणा के सभी जिलों में पर्वेक्षक नियुक्त किए गए है। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पवार ने बताया कि इसी सन्दर्भ में कांग्रेस की तरफ से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरिराज गर्ग को पानीपत जिले का पर्वेक्षक नियुक्त किया गया है। Local Body Elections
Local Body Elections
चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा करेंगे
वरिष्ठ नेता गिरिराज गर्ग जिले के समालखा नगर पालिका के होने वाले चुनाव की तैयारियों के लिए कल 30 मार्च दिन बुधवार को समालखा जीटी रोड स्थित होटल ब्लूजे में सुबह 10:00 बजे समालखा के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलकर होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चत करने लिए सभी बैठक कर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि समालखा से सम्बंधित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ब्लूजे पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिये पर्वेक्षक गिरिराज गर्ग से मिलकर चर्चा कर सकते है। Local Body Elections