Liver Damage Signs: अगर आपको भी नजर आते हैं ये लक्षण तो हो सकती है लिवर से जुडी दिक्कते

0
184
Liver Damage Signs

Liver Damage Signs : लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने में भी मदद करता है। लिवर में थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का स्वस्थ रहना जरूरी है।

लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी बढ़ रही हैं। लिवर में खराबी होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो आमतौर पर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात के समय महसूस होने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं

रात के समय शरीर में खुजली होना

रात को सोते के समय बार-बार त्वचा में खुजली होना लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो रक्त में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से त्वचा में खुजली हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो फौरन अपने डॉक्टर की मदद लें।

पैर व टखनों में सूजन होना

लिवर में खराबी होने पर पैर और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। खासतौर पर, इस तरह के लक्षण रात के समय अधिक स्पष्ट हो जाते हैं, जब शरीर आराम की स्थिति में होता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

जी मिचलाना और उल्टी

अगर आपको रात के समय उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

थकान और कमजोरी महसूस होना

रात में अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव होने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेशाब के रंग में बदलाव

पेशाब का रंग बदलना भी लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पेशाब का रंग गहरा पीला हो जाता है। अगर आपको भी ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।