Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट

0
124
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट
Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश, तापमान में गिरावट

इस साल अभी तक सामान्य से कम हुई बारिश, जनवरी-फरवरी में गर्मी ने लोगों को किया परेशान

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर और हरियाणा, पंजाब में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश चल रही है।

ज्ञात रहे कि इस साल अभी तक बारिश सामान्य से काफी ज्यादा कम हुई है जिसके चलते 20 जनवरी से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस साल सर्दी की विदाई समय से पहले हो गई जबकि बढ़ते हुए तापमान ने जनवरी व फरवरी में अब तक लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज हो रही हल्की बारिश से आने वाले कुछ दिनों के लिए बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगी और दिल्ली वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही हवा

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि सुबह से दोपहर तक तेज हवा चलेगी। हवा की गति 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 व 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।

कुछ इलाकों में तापमान 29 डिग्री के पार पहुंच गया है। पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में 29.2, लोधी रोड में 28.3, आया नगर में 28.2 व पालम में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होनी शुरू हो गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

हवा की गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार

राजधानी में बुधवार को हवा की दिशा बदलने व गति तेज होने से वायु गुणवत्ता में सुधार आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 180 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी है। इसमें मंगलवार के मुकाबले 29 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली पुलिस ने कुछ मार्ग बंद किए, जाने क्या है आज का ट्रैफिक प्लान

ये भी पढ़ें  : Delhi CM Oath Cermony Live : आज शपथ लेगी दिल्ली की भाजपा सरकार