Kaithal News : कैथल में युवक की हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

0
147
Kaithal News : कैथल में युवक की हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद
Kaithal News : कैथल में युवक की हत्या के 3 दोषियों को उम्रकैद

अदालत ने दोषियों को पर जुर्माना भी लगाया
Kaithal News (आज समाज) कैथल: हरियाणा के कैथल में एक युवक की हत्या करने करने के 3 दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। 3 में से 1 दोषी को 70 हजार और बाकी दोनों दोषियों को 60-60 हजार रुपए जुर्माने के रूप में देने होंगे। जुर्माना न देने पर दोषियों को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

प्रेम विवाह से खुश नहीं थे लड़की के परिजन

इस बारे में गुहला खंड के गांव भागल निवासी राजकुमार ने थाना चीका में मुकदमा दर्ज करवाया था। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी एडीए पुष्पेंद्र सैनी ने की। सैनी ने बताया कि शिकायतकर्ता के छोटे भाई प्रिंस ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव नीमवाला निवासी सुनीता के साथ प्रेम विवाह किया था।

सुनीता के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। सुनीता के माता-पिता, भाई और बहन कहते थे कि इस शादी को तुड़वा दो नहीं तो प्रिंस को मारकर बदला लेंगे। वह कहते थे कि सुनीता के साथ प्रिंस के प्रेम विवाह से समाज में उनकी बेइज्जती हुई है।

पिस्तौल से प्रिंस पर किए फायर

राजकुमार ने बताया कि हर रोज की तरह प्रिंस दो दिसंबर 2019 को अपनी सुनार की दुकान पर गांव मैंगड़ा चला गया। राजकुमार व उसका दोस्त गोगी बाइक पर प्रिंस का खाना देने गांव मैंगड़ा पहुंचे तो देखा की बलराम, जोनी, गुरदीप तीनों प्रिंस की दुकान पर खड़े थे। इस बीच बलराम व जोनी ने पिस्तौल से प्रिंस पर फायर किए शोर मचाने पर वे मौके से भाग गए।

इलाज के दौरान प्रिंस ने तोड़ा दम

राजकुमार व गोगी उसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला लेकर आये तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि सुनीता के पिता गुरदीप सिंह, माता बिमला देवी, भाई काला व बहन प्रवीन ने बलराम, जोनी व गुरदीप को भेजकर प्रिंस की हत्या करवाई थी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नंदिता कौशिक ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बलराम, मनोज और प्रवीन को हत्या का दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें : पानीपत के सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला फार्मासिस्ट बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें : हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में हो सकती है बारिश