Pathankot News : नीम पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत

0
42
नीम पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत
Pathankot News

बकरी को बनाया शिकार, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

Pathankot News (आज समाज), पठानकोट। जिले का नीम पहाड़ी क्षेत्र धार कलां में तेंदुए ने लोगों की नींद उड़ाई हुई है। हालांकि अभी तक इस जंगली जीव ने किसी मानव को हानि नहीं पहुंचाई है लेकिन लगातार अंतराल के बाद यह किसानों के पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। जिससे लोग दहशत में है। पुलिस व वन विभाग द्वारा मिली सूचना के अुनसार यह अभी तक एक गाय व तीन बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। वन्य विभाग की टीम प्रयास करने के बाद भी अभी तक इसे पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है।

40 किलोमीटर तक दज की गई मूवमेंट

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएफओ परमजीत सिंह ने बताया कि पठानकोट पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में जगलीं क्षेत्र भी हैं। इसी के चलते जंगली जीव जंगल के साथ लगते क्षेत्रों में अक्सर आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगलों में ट्रैप कैमरे व पिंजरा लगाया गया है। अभी तक तेंदुए की मूवमेंट जंगली क्षेत्र के 40 किलोमीटर तक दर्ज की गई है।

घना जंगली क्षेत्र होने से तेंदुए को पकड़ना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले भी इसी तरह तेंदुए की मूवमेंट देखी गई थी। अब यह कहना मुश्किल है कि यह वहीं तेंदुआ है या फिर यह कोई दूसरा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक तेंंदुआ पकड़ा नहीं जाता लोग अलर्ट रहें। अकेले व अंधेरे में घर से बाहर न निकले। अपने पालतू जानवरों व बच्चों का खास ध्यान रखें और उन्हें अकेले में न छोड़ें।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Hand Grenade Attack : पंजाब के लिए खतरे की घंटी तो नहीं चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड हमला !

ये भी पढ़ें : Jalandhar News : जालंधर में हथियारों सहित सात बदमाश गिरफ्तार