Lata Mangeshkar Love Story : आखिर क्यों अधूरा रह गया लता मंगेशकर का प्यार ?

0
3
Lata Mangeshkar Love Story : आखिर क्यों अधूरा रह गया लता मंगेशकर का प्यार ?
Lata Mangeshkar Love Story : आखिर क्यों अधूरा रह गया लता मंगेशकर का प्यार ?
  • क्या लता मंगेशकर और राज सिंह सच में एक दूसरे को चाहते थे ?
  • ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि दोनों शादी नहीं कर पाए ?

Lata Mangeshkar Love Story | Raj Singh | अंबाला | लता मंगेशकर को हर भारतवासी चाहता है। उनके संगीत की दुनिया दीवानी है। लता जी के जाने के बाद भी उनकी गीत लोगों के दिलों का सुकून देते हैं। उन्हें चाहने वाले करोड़ों फैंस के मन में हमेशा एक सवाल उमड़ता रहा कि आखिर उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं की ?

इस सवाल का जवाब हम आपको इस लेख में देंगे। लता जी को भी प्यार हुआ था, लेकिन वो परवान नहीं चढ़ पाया। हालात ऐसे बने की लता की कभी शादी नहीं हो पाई और उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई।

संगीत से प्रेम कहानी तक का सफर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने फिल्म जगत में 70 साल से ज्यादा समय तक राज किया। दुनिया उनके गीतों की दीवानी थी, है और हमेशा रहेगी। फिल्मी जगत में उनकी सुरीली आवाज का जादू इस कदर छाया कि हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम होता था लता मंगेशकर।

अपने इस पूरे करियर में लता का नाम एक इंसान से जुड़ा। जिसे वो बेहद प्यार करती थीं। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वो प्यार कभी परवान नहीं चढ़ पाया और लता ने ताउम्र शादी न करने का फैसला ले लिया।

वो शख्स थे दिवंगत क्रिकेट खिलाड़ी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह। राज लता की गायकी पर मर मिटे तो राज के क्रिकेट का अंदाज लता को भा गया। कहते हैं कि राज लता को ‘मिट्ठू’ नाम से बुलाते थे.

ताउम्र अच्छे दोस्त बनकर रहे दोनों

राज सिंह और लता के प्यार के चर्चे फिल्मी जगत से लेकर पूरे भारत में थे। एक समय तो ऐसा आया कि दोनों शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन राज सिंह के पिता महरावल लक्ष्मण सिंह दोनों के बीच आ गए और उनके शादी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इसका कारण लता का शाही परिवार से न होना था।

जिसके कारण ये रिश्ता कभी परवान नहीं चढ़ पाया। दोनों में इतना प्यार था कि उन्होंने कभी दोस्ती खत्म नहीं की। न राज सिंह ने शादी की और न लता मंगेशकर ने।

वहीं दोनों के शादी न करने की एक वजह यह भी बताई जाती है कि लता ने घर की जिम्मेदारियों के चलते शादी नहीं की। क्योंकि पिता के गुजर जाने के बाद लता जी के ऊपर बहुत छोटी उम्र में जिम्मेदारियों का बोझ आ गया था।

जिसके कारण उन्होंने कभी शादी न करने का विचार बना लिया। लता सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। और परिवार की देखभाल के लिए वो सारी उम्र अकेली रही।

यह भी पढ़ें : IIFA Awards: आईफा के 25 वर्ष पूरे, जानें अब तक कहां-कहां हुआ आयोजन