Haryana Assembly Result: लालू यादव के दामाद चुनाव हारे

0
6
लालू यादव के दामाद चुनाव हारे
Haryana Assembly Election: लालू यादव के दामाद चुनाव हारे

रेवाड़ी से लक्ष्मण यादव ने दर्ज की जीत
Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद चुनाव हार गए। उन्होंने भाजपा के लक्ष्मण यादव ने करीब 28 हजार वोटों से चुनाव हराया। वहीं रेवाड़ी की अन्स सीटों की अगर बात करें तो बावल भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण कुमार व कोसली से भाजपा प्रत्याशी अनिल यादव बढ़त बनाए हुए है। दोनों प्रत्याशियों की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं यमुनानगर में भाजपा के घनयश्याम दास ने चुनाव जीत लिया है। रादौर से भाजपा के श्याम सिंह राणा 13132 वोटों से जीते हैं।

फतेहाबाद में जीती कांग्रेस

अगर फतेहाबाद जिले की की बात की जाए तो फतेहाबाद सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दुड़ा राम को 1925 वोट से हराया है। टोहाना से कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह ने भाजपा के पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को हरा दिया है। रतिया से कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह ने भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को मात दी।

यह भी पढ़ें :  Haryana Assembly Election Result : कालका से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा की शानदार जीत