Himachal News : तिरंगे में रंग भरने के लिए लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी : जयराम

0
36
तिरंगे में रंग भरने के लिए लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी : जयराम
तिरंगे में रंग भरने के लिए लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी : जयराम
सुंदरनगर और बल्ह में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर 
Himachal News (आज समाज)मण्डी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी ज़िला के सुंदरनगर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवान किया और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगे में रंग भरने के लिए लाखों लोगों ने अपनी क़ुर्बानी दी है। आज़ादी के बाद भी हमारे वीर जवानों ने तिरंगा की शान को बरकरार रखने के लिए आज भी शहादत दे रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के ज़रिए हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तिरंगा हमारी पहचान है, हमारी शान हैं। हम भारतीयों का गर्व है। हमने आज़ादी पाने और उसे अक्षुण्ण रखने की बहुत बड़ी क़ीमत चुकाई है। अब भी हमारे दायित्व बनते हैं कि हम उनके प्रति अपना आदर और सम्मान करे। आज़ादी के 75वें साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें आज सभी भारतीय बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। देश के लिए अपने जान की बाज़ी लगाने वाले सेनानियों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है।