Laiya Biradari की सायं काल रामलीला की समिति ने किया हवन यज्ञ

0
371
Laiya Biradari
Laiya Biradari
  • सायंकाल रामलीला का मंचन भव्य होता है : सलूजा
  • श्री राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करें : सलूजा
Aaj Samaj (आज समाज),Laiya Biradari,पानीपत : लैय्या बिरादरी द्वारा मंचित सायंकाल रामलीला में अद्भुत मंचन किया जाता है। ये रामलीला शहर में सबसे पुरानी रामलीला है। ये शब्द लैय्या बिरादरी के कार्यकारी प्रधान गजेंद्र सलूजा ने रामलीला समिति द्वारा किए गए यज्ञ हवन के उपरांत उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहे। गजेंद्र सलूजा ने कहा की हमे प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आत्मसात करें। जीवन में सच्चाई तथा ईमानदारी को धारण करे। पंडित युधिष्ठिर ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। आज से हनुमान स्वरूपों ने व्रत आरंभ किए। इस अवसर पर प्रधान। परमवीर ढींगड़ा, जगदीश शर्मा, तुषार पहावा, योगेश शर्मा, सागर शर्मा, सत्यम आहूजा, गौतम चराया, मंजू अरोड़ा, जोगिंदर  गंभीर जगी, नीरज, यतिन गंभीर, जगदीश चराया, लक्की अरोड़ा तथा ईश्वर शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़े  : Aaj Ka Rashifal 08 October 2023 : इस राशि के लोगों को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़े  : Chandigarh and Haryana Journalist Union : यशपाल कादियान जिलाध्यक्ष व रतनमान बने चंडीगढ़ एण्ड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के चेयरमैन

Connect With Us: Twitter Facebook