Lado Lakshmi Scheme : सरकार महिलाओं को शशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए कई तरह की योजनाए चला रही है। आज में युग में हर तरह से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के कार्य कर रही है।

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की योजना बना रही है। जिससे उन महिलाओं को फायदा होगा जो परिवार का खर्च चलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। आइये विस्तार से जाने इस योजना के बारे में। इस योजना के तहत हर महीने उनके खातों में 2100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। आइए हरियाणा सरकार की इस योजना के बारे में और जानें।

‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लाभ

हरियाणा बजट 2025 में हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए 5000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। यह राशि जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। हालांकि, अभी तक राज्य की किसी भी महिला को इस सुविधा का लाभ नहीं मिला है।

ताजा जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ का लाभ देने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि उनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए। साथ ही, बीपीएल कार्डधारक परिवारों की महिलाएं भी इस लाभ के लिए पात्र होंगी।

योजना के लिए पात्रता

  1. महिला हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।
  2. महिला की आयु 18 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
  4. महिला के पास बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए।
  5. महिला के पास अपना बैंक खाता होना चाहिए।
  6. महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।

योजना राशि प्राप्त करने के चरण

फिलहाल, सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत लाभ प्राप्त करने की सटीक प्रक्रिया के बारे में आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं।

हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि बीपीएल परिवारों की महिलाओं को अपने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में अपने परिवार की आईडी को आधार से जोड़ना होगा और तदनुसार इसे अपडेट करना होगा। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Rewari News : साइबर फ्रॉड होने पर पुलिस या साइबर अपराध विभाग में दर्ज करे शिकायत