Punjab News:श्रम वि•ााग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे

0
43
श्रम वि•ााग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे
श्रम वि•ााग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे

चंडीगढ़(आज समाज )। पंजाब के श्रम मंत्री अनमोल गगन मान ने आज श्रम वि•ााग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रमिकों की रजिस्ट्रेशन के लिए वि•ााग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन निर्माण स्थल पर कैंप लगाएंगे। वे आज यहां श्रम वि•ााग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का ला•ा उन्हें पूरी तरह मिलना चाहिए।

उन्होंने वि•ााग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण श्रमिकों के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ला•ा सहजता से पहुंचाने के लिए योजनाओं की शर्तों में संशोधन किया जाए। बैठक के दौरान श्रम मंत्री ने कहा कि पंजाब में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों ने राज्य में आवश्यक कुशल श्रमिकों की कमी का मामला उठाया है। इसलिए हमें पंजाब राज्य की उद्योग की आवश्यकता के अनुसार कुशल श्रमिकों की जरूरत संबंधी डेटा तैयार करना चाहिए। उन्होंने वि•ााग के अधिकारियों को इस संबंध में एक सप्ताह में डेटा तैयार करने के आदेश दिए।