
- साई की तरफ से देश में एक साथ 100 जगहों पर किया फिट इंडिया साइकिल कार्यक्रमों का आयोजन,
- दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने किया था कार्यक्रम का शुभारंभ
(Kuruskhetra News) कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से देशभर में फिट इंडिया साइकिलिंग कार्यक्रम का आगाज किया है। इस फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने 5 किलोमीटर साइकिल चलाई।
अहम पहलू यह है कि साई की तरफ से एक ही दिन में फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत 100 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का शुभारंभ दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने किया। इन 100 में से एक कार्यक्रम का आयोजन साई कुरुक्षेत्र में किया गया।
फिट इंडिया कार्यक्रम अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के सहायक निदेशक बाबु राम रावल ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि साई कुरुक्षेत्र की तरफ से भारत खेल मंत्रालय के आदेशानुसार फिट इंडिया कार्यक्रम अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार ने किया। इस खिलाड़ी ने स्वयं साई कुरुक्षेत्र से लेकर जिंदल चौक और फिर वापिस साई कुरुक्षेत्र तक साइकिल चलाई। इस ओलम्पियन के साथ-साथ साई के अन्य साइक्लिस्ट भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि भारत खेल मंत्रालय की तरफ से फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया माई भारत, साई रिजनल सेंटर, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, खेलो इंडिया सेंटर व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में फिट इंडिया मूवमेंट को शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए ही फिट इंडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देना है। इस मौके पर साईं के चीफ कोच कुलदीप सिंह वडैच आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : यूथ ब्लड सोसायटी के 18 दिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ समापन