Kurukshetra News: कुरूक्षेत्र का जवान सिक्किम में शहीद

0
184
कुरूक्षेत्र का जवान सिक्किम में शहीद
कुरूक्षेत्र का जवान सिक्किम में शहीद

Kurukeshtra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: कुरूक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद का जवान सिक्किम में हुए गाड़ी हादसे में शहीद हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम फैल गया। लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। मेघा माजरा गांव निवासी फौजी गुरसेवक सिंह भारतीय सेना में अंबाला कैंट में तैनात था। जो सिक्किम में सेना की गाड़ी 400 फीट फिसलने से शहीद हो गया है। शहीद गुरसेवक के परिवार मे माता बीरमी देवी,पत्नी गुरजीत कौर व दो बच्चे अगमबीर सिंह व नवशिरत कौर है। परिजनों ने बताया कि गुरु सेवक सिंह एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद 30 अगस्त को ही ड्यूटी पर लौटे थे। हादसे के दिन परिजनों से बात हुई थी। गुरसेवक सिंह ने कहा था कि ऊपरी इलाके जा रहा हूं, जल्द वापस आऊंगा। जानकारी के मुताबिक गुरसेवक सिंह की पार्थिव देह 7 सितंबर को गांव में पहुंचेगी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।