Kurukshetra News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बन रिटायर्ड बैंककर्मी से 64 लाख रुपए ठगने के आरोपी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार

0
276
Kurukshetra News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बन रिटायर्ड बैंककर्मी से 64 लाख रुपए ठगने के आरोपी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार
Kurukshetra News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बन रिटायर्ड बैंककर्मी से 64 लाख रुपए ठगने के आरोपी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने लुधियाना से किया गिरफ्तार

जगरांव वासी चंचल कुमार ने बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर दिया था वारदात को अंजाम
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: एक रिटायर्ड बैंककमी को डिजिटल अरेस्ट कर 64 लाख रुपए ठगने के आरोपी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी चंचल कुमार उर्फ विक्की पंजाब के लुधियाना के गांव जगरांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा सके।

मलेशिया में ड्रग्स का पार्सल पकड़ने का हवाला देकर बनाया शिकार

कुरुक्षेत्र के विद्या सागर के मुताबिक, उनके पास 14 नवंबर को कॉल आई। कॉलर ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर उसके नाम से मलेशिया में एक ड्रग्स का पार्सल पकड़ने का हवाला दिया। उसने कहा कि 2 घंटे में बॉम्बे पुलिस में सरेंडर नहीं किया तो 5 साल की जेल और 5 लाख रुपए का जुर्माना होगा।

खुद को बताया सीबीआई चीफ

कॉलर ने उसकी बात एक व्यक्ति से कराई, जिसने खुद को सीबीआई चीफ अनिल यादव बताकर धमकाते हुए उसकी और उसकी पत्नी की बैंक डिटेल्स, एफडी और खातों की जानकारी ली। उसने धमकाया कि उसके खिलाफ 2 ड्रग्स केस दर्ज हैं। उसने एफडी तुड़वाकर केस रफा-दफा करने के लिए 64 लाख रुपए से ज्यादा उनके बताए अकाउंट्स में डाल दिए। उन्होंने लगातार और रकम की डिमांड की तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ और शिकायत दर्ज कराई।

चंचल का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी चंचल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खाते में 10 लाख रुपए आए थे, जिन्हें उसने अपने आढ़ती को चेक के जरिए ट्रांसफर कर दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी चंचल का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें : सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा हरियाणा का तापमान, 6 जिलों में हीटवेव का हाई अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो