भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

0
437
Kurukshetra of BJP National President JP Nadda
इशिका ठाकुर,कुरुक्षेत्रः
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अंबाला से दिल्ली कह तरफ जाते हुए सांसद नायब सिंह सैनी के विशेष अनुरोध करने पर कुरुक्षेत्र पिपली गीता द्वार पर कुछ समय के लिए रुके। यहां पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और गुलाब के फूलों की वर्षा करके अपने मन की भावनाओं का इजहार भी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिपली में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपनी सहमति जताई

Kurukshetra of BJP National President JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को अंबाला में कैंसर अस्पताल के उदघाटन समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस समारोह के दौरान सांसद नायब सिंह सैनी ने अंबाला से दिल्ली जाते हुए कुछ समय के लिए कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए समय मांगा। इस अनुरोध पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिपली में कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए अपनी सहमति जताई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के तय होने के बाद सांसद नायब सिंह सैनी तुरंत कुरुक्षेत्र पहुंचे और सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से पिपली गीता द्वार पर पहुंचने का अनुरोध किया। इस छोटे से अनुरोध करने पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पिपली गीता द्वार पर निर्धारित समयानुसार पहुंच गए। इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए अल्प समय में जोरदार तैयारियां की। यहां पर फूल-मालाएं, रंग बिरंगे झंडे और गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा करने के इंतजाम भी किए।

कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के लगाए नारे 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जैसे ही पहुंचने की भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सूचना मिली तो सभी ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए और इन जयघोष से पिपली गीता द्वार भाजपा कार्यकर्ताओं की जोश भरी आवाज से गूंज उठा। इस बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पिपली पुल के नीचे पहुंचे तो गुलाब के फूलों की पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सबसे पहले भाजपा के राष्टï्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डïा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री एवं सांसद रतन लाल कटारिया का सांसद नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, प्रदेश महामंत्री वेद पाल, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुमन सिंह किरमिच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर मिर्जापुर, जिला मीडिया प्रभारी विनोद कवातरा, जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चन्द्रभानपुर, प्रदीप सहगल, रीना कन्यान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, दीपक चौहान, हरीश अरोड़ा, जसविन्द्र सैनी, सह मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, मनदीप विर्क, बीबी करतार कौर, विनोद पाल झांसा, मुकन्द लाल सुधा, प्रदीप झांब, श्याम लाल जांगिड़, रामकुमार रंबा, निशा महेश्वरी, ज्योति खंगवाल, रजनी गाबा, बरखा राम, प्रदीप कुन्दरा, मास्टर सतप्रकाश सैनी आदि ने स्वागत किया।

कैंसर के मरीजों के लिए एक बहुत बड़े केंसर अस्पताल की सौगात

सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में कैंसर के मरीजों के लिए एक बहुत बड़े केंसर अस्पताल की सौगात देने के लिए आए थे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्टï्रीय अध्यक्ष से कुरुक्षेत्र में रुककर कार्यकर्ताओं से मिलने का अनुरोध किया था, उन्होंने सहर्ष इस अनुरोध को स्वीकार किया और कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरे से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह को देखा गया। यहां पर पहुंचने वाले नेताओं और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर और फूल-मालाएं भेंट कर मान-सम्मान किया।

यह भी पढ़ें : निवर्तमान एसडीएम दिनेश को भावपूर्ण विदाई Farewell To  SDM Dinesh

यह भी पढ़ें :  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस World Red Cross Day

Connect With Us : Twitter Facebook