Kurukshetra News : युवाओं ने साहिल सुधा के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की

0
117
Kurukshetra News : युवाओं ने साहिल सुधा के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की
Kurukshetra News : युवाओं ने साहिल सुधा के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की
  • शहर व गांव से अन्य पार्टियों को छोडक़र बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

डॉ. राजेश वधवा | कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। शहर व गांव से सैकड़ों युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी व शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर व उनके द्वारा हर वर्ग के लिए ईमानदारी व लगन से कार्य करने की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि आज हर वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल को देखते हुए हर तरफ भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों की ही चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई बड़े नेता व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाले हैं।साहिल सुधा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्री जी के नेतृत्व में थानेसर का ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा का पूरा विकास किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ सबका विकास और सबका साथ के नारे को चरितार्थ करते हुए आज हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। खासकर पिछड़े वर्ग को लेकर सरकार ने कई जनकल्याणकारी नीतियां चलाई है जिसके तहत लोगों का जनजीवन सुधरा है और वे समाज की मुख्यधारा में आए हैं। आज पूरे हरियाणा में नौकरियों की बात करें तो बिना खर्ची और बिना पर्ची के जो युवाओं को नौकरियां मिली है उसकी प्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे देश में चर्चा हो रही है जो कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन सभी साथियों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा और उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : दबखेड़ी और पटियाला बैंक कॉलोनी पंहुची डीडी शर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : अब लड़कों के लिए भी नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना

यह भी पढ़ें : Panipat News : ऊर्जा संरक्षण के लिए पाइट को मिला प्लेटिनम अवॉर्ड