Kurukshetra News : मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सभी परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा कार्य:जयभगवान शर्मा(डीडी)

0
1
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सभी परियोजनाओं पर जल्द शुरू होगा कार्य:जयभगवान शर्मा(डीडी)
  • हल्के के हर मतदाता का आभार प्रकट करने जाऊंगा—–डीडी
  • जयभगवान शर्मा ने सुनी जन समस्याएं और हल्का वासियों से विकास कार्यों पर की विस्तृत चर्चा
(Kurukshetra News) पिहोवा। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे जयभगवान शर्मा (डीडी)ने कहा कि धान का सीजन संपन्न होने के बाद वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ हल्के के सभी गांवों व वार्डों का दौरा कर चुनाव में दिए समर्थन के लिए प्रत्येक मतदाता का आभार प्रकट करेंगे।भाजपा नेता जयभगवान शर्मा(डीडी) ने बुधवार को कैनाल रेस्ट हाऊस में आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए अधिकारियों से बात की।इस दौरान अनेक ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित मुख्य मांगों के मांग पत्र भी सौंपे जिसपर भाजपा नेता ने कहा कि इन सब मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व सम्बंधित विभागों के मंत्रियों को भेजा जाएगा और जल्द कार्रवाई होगी।
शर्मा ने कहा कि अब तक लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं को भी जल्द पूरा किया जाएगा इसके लिए वे जल्द ही सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उन्हें हल्के के विकास से संबंधित परियोजनाओं के बारे में चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जिन्हें ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो साधारण परिवार का बेटा है और वह धरातल से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि अंबाला रोड़ स्थित ड्रेन के फोर लेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जो लोकनिर्माण विभाग द्वारा जल्द पूरा कर लिया जाएगा।शर्मा ने कहा कि भेरियां से टीकरी तक फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए केंद्रीय वन विभाग से एनओसी जल्द प्राप्त हो जाएगी।उन्होंने कहा कि स्याना सैदा से पिहोवा तक,पिहोवा से ढांड रोड़,कुरुक्षेत्र रोड़ नगरपालिका सीमा तक फोरलेन सडक़ निर्माण की योजना मुख्यमंत्री घोषणा में है उस पर भी जल्द निर्माण शुरू होगा।
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित उपमंडल हॉस्पिटल में अभी कुछ निर्माण कार्य अधूरा है जिसके लिए 6 करोड़ की अतिरिक्त निर्माण राशि मंजूर होगी।उन्होंने कहा कि ड्रेन किनारे से भी नए अस्पताल के लिए एक नई सडक़ का निर्माण करवाया जाएगा।पिहोवा कुरुक्षेत्र सडक़ के फोरलेन निर्माण के लिए भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विस्तृत परियोजना तैयार की जा रही है और इस संबंध में केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितीन गडकरी घोषणा भी कर चुके हैं।
जयभगवान शर्मा ने कहा पिहोवा को विकास के मामले में सबसे आगे पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा और पिहोवा के विकास में सीएम नायब सिंह सैनी की विशेष रुचि है क्योंकि वे यहां से सांसद रहे हैं और अब तो कुरुक्षेत्र सीएम का गृह जिला भी है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित,साधु सिंह सैनी,चिरंजीवी गर्ग,नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि,फूल सिंह पाल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बाखली,मोहित शर्मा एडवोकेट,अक्षय नंदा,रामधारी शर्मा,मक्खन तलवार, प्रहलाद भगत शर्मा,अश्वनी शर्मा,अजय ढींगरा,राकेश छाबड़ा,सचिन थाना,संजय बारु,जगदीश गौड़,सुशील बंसल,देवेंद्र जिंदल,हरिओम अग्रवाल,विकास गर्ग,राकेश शर्मा टोनी,नवीन गर्ग,तरसेम गर्ग,गिन्नी मित्तल,मनमोहन चक्रपाणि,मेवा सिंह सारसा,सतीश भटेड़ी,बृजमोहन शर्मा जलबेहड़ा,गुरदीप सिंह मोहनपुर,पवन शर्मा,विनोद डोलिया सहित अनेक भाजपा कार्यकत्र्ता व हल्कावासी मौजूद रहे।