Kurukshetra News : विजयी भव: जब थानेसर की हज़ारों बहनों ने राज्यमंत्री सुभाष सुधा को दिया विजयी भव: का आशीर्वाद

0
57
Vijay Bhava: When thousands of sisters of Thanesar gave blessings of Vijay Bhava to Minister of State Subhash Sudha

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हर बहन हमेशा अपने भाई की जीत की दुआ करती है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हजारों बहनों ने एक साथ अपने भाई सुभाष सुधा को जीत का आशीर्वाद दिया। अवसर था रक्षाबंधन कार्यक्रम का। राज्यमंत्री सुभाष सुधा के सेक्टर 7 स्थित आवास पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थानेसर हल्के के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में राज्यमंत्री सुभाष सुधा से आवास पर अपने भाई को राखी बांधने पहुंची बहनों का सुभाष सुधा, उमा सुधा, साहिल सुधा और सुगंधा सुधा ने भव्य स्वागत किया। सभी बहनों ने सुभाष सुधा को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कुरुक्षेत्र के चुनावी रण में एक बार फिर विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया।

रविवार को सुधा परिवार द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

रविवार को सुधा परिवार द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सुधा आवास पर आयोजित कार्यक्रम में थानेसर हल्के की हजारों महिलाओं ने भाग लेकर सुभाष सुधा को उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की।  महिलाओं में  रक्षाबंधन मनाने का इतना उत्साह नजर आया कि सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा।राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने उन्हें राखी बांधने पहुंची सभी बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरा थानेसर हल्का उनका परिवार है। वे हमेशा अपने इस परिवार के सुख दुख में बराबर के भागीदार रहे हैं और आगे भी सबके साथ और सबके बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि राखी के दिन का सभी बहन-भाइयों को पूरे साल तक इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि आज उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी थानेसर हल्के की हजारों बहनें उन्हें राखी बांधने पहुंची हैं।  उन्होंने कहा कि जिसके हजारों बहनों का आशीर्वाद हों, उसे कौन हरा सकता है।