Kurukshetra News : बालकों के अधिकारों हेतु रिसर्च सैंटर बनेगा वात्सल्य वाटिका : कृष्ण पांचाल

0
74
Kurukshetra News : बालकों के अधिकारों हेतु रिसर्च सैंटर बनेगा वात्सल्य वाटिका : कृष्ण पांचाल
Kurukshetra News : बालकों के अधिकारों हेतु रिसर्च सैंटर बनेगा वात्सल्य वाटिका : कृष्ण पांचाल
  • ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका में शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Kurukshetra News | डॉ. राजेश वधवा | कुरूक्षेत्र। ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका – श्री शिव शक्ति आश्रम में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थापक एवं संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ.जितेंद्र भारद्वाज मुख्यातिथि और महिला एवं बाल संरक्षण आयोग, हरियाणा की सदस्या सुमन राणा विशिष्ट अतिथि रही।

जबकि यूथ फॉर नेशन के संयुक्त निदेशक विक्रम कोका मुख्य वक्ता रहे जबकि जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन कृष्ण पांचाल ने अध्यक्षता की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।

मुख्यातिथि डॉ.जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि क्रांतिकारी शहीदों की बदौलत ही हमें आजादी मिली। कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल ने कहा कि बालकों के विकास एवं अधिकारों को लेकर वात्सल्य वाटिका हमेशा सचेत रहा है और आने वाले भविष्य में यह संस्थान बच्चों के अधिकारों को लेकर एक रिसर्च सैंटर की तरह काम करेगा। कार्यक्रम में सभी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गेरा, राजीव सांन्याल, सतीश कुमार और नरेश गर्ग आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने ली जिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक