(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार, 22 फरवरी को गुरुकुल कुरुक्षेत्र आएंगे। यहाँ वे 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फार्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। इस दौरान गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत जी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के उच्च अधिकारियों सहित कई प्रगतिशील किसान भी शामिल रहेंगे।
गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
गुरुकुल के फार्म पर आचार्य देवव्रत जी के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है और छोटे किसानों हेतु यहां पर मिश्रित फसलों के कई सफल मॉडल भी स्थापित किये गये है ताकि किसान कम भूमि पर भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय को बढ़ा सके। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म की चर्चा कर चुके हैं। अब केन्द्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुकुल के फार्म का दौरा कर यहां पर हो रही प्राकृतिक खेती का अवलोकन करने पधार रहें है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स
यह भी पढ़ें: Realme C63 5G की कीमत में गिरावट, देखें फीचर्स