आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वभर में तिरंगा अभियान

0
318
Tricolor Campaign Around the World under Amrit Mahotsav
Tricolor Campaign Around the World under Amrit Mahotsav

इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्वभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की ओर से वीरवार को जिलाभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला कुरुक्षेत्र का प्रत्येक गांव, गली-मोहल्ला हर घर तिरंगा अभियान के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

हर वर्ग में दौड़ रहे थे जोश और उमंग

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए हर वर्ग के व्यक्ति में जोश और उमंग को सहजता से देखा जा सकता है। इस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने-अपने घरों पर लगाने का जुनून आज कुरुक्षेत्र के हर व्यक्ति में नजर आ रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र में पुलिस की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

जिला के प्रत्येक गांव और शहर का प्रत्येक व्यक्ति तिरंगे के रंग में रंगा नजर आने लगा है। इस अभियान को लेकर आजादी के अमृत महोत्सव का एक माहौल तैयार हुआ है। इस माहौल को और जोशिला बनाने का काम युवा वर्ग और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा किया जाने लगा है। वीरवार को जिला पुलिस द्वारा सब-डिविजन स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

देशभक्ति गीतों से गूंज उठी धर्मनगरी

Tricolor Campaign Around the World under Amrit Mahotsav
Tricolor Campaign Around the World under Amrit Mahotsav

पुलिस की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान धर्मनगरी देशभक्ति गीतों से गुंज उठी। खाकी की ओर से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों व युवाओं ने बढ-चढकर भाग लिया। लाडवा में डीएसपी श्री जय सिंह की अगुवाई में थाना लाडवा प्रभारी उप निरीक्षक सतनारायण की देख-रेख में लाडवा पुलिस के जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कस्बा लाडवा को तिरंगामय बना दिया।

इसके साथ-साथ डीएसपी शाहबाद श्री रणधीर सिंह के नेतृत्व में थाना शाहबाद प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार व चौकीं इंचार्ज शहर शाहबाद, हुड्डा शाहबाद की टीमों व स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कस्बा शाहबाद को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पेहवा में डीएसपी श्री गुरमेल सिंह के मार्ग निर्देश में थाना सदर पेहवा व शहर पेहवा के प्रभारियों की देख-रेख में पेहवा पुलिस के जवानों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर कस्बा पेहवा को देश भक्ति से सरोबार कर दिया।

  • TAGS
  • No tags found for this post.