(Kurukshetra News) लाडवा। दिल्ली के विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा ने 27 साल बाद 48 सीटें जीतकर बंपर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। और उन्होंने भाजपा लाडवा मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता के कार्यालय पर इकट्ठे होकर ढोल की थाप पर डांस करके और लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

भाजपा की युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोल्डी ने खुशी प्रकट करते हुए दिल्ली की जनता को बधाई दी

भाजपा की युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोल्डी ने खुशी प्रकट करते हुए दिल्ली की जनता को बधाई दी और उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गारंटी पर विश्वास करते हुए भाजपा की नीतियों पर विश्वास करके भारी मतदान किया और लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों को सिरे से नकार दिया।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सहगल और अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली में अनेकों जन सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार किया था। जिस पर लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान किया। जिससे अब 27 साल बाद भाजपा की दिल्ली में प्रचंड जीत होकर सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्होंने जगह-जगह ढोल की थाप पर डांस कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह गोल्डी, विनोद रोहिल्ला, यशपाल ध्यांग्ला, प्रदीप सहगल, अनिल गुप्ता, राजेंद्र सिंह सैनी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स 

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन