Kurukshetra News : भाजपा की नीतियों के चलते ही विश्व भर में गूंज रहा भारत देश का नाम : कवलजीत सिंह अजराना

0
79
The name of India is resonating across the world: Kawaljit Singh Ajrana
ग्रामीणों से मुलाकात करते भाजपा नेता कवलजीत सिंह अजराना।
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम किया है। भाजपा की नीतियों के चलते ही आज भारत देश नाम विश्व भर में गूंज रहा है। यह विचार भाजपा नेता कवलजीत सिंह अजराना ने प्रकट किए। वे जनसंपर्क अभियान के तहत पिहोवा हल्का के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को गांव रोहटी, लोटनी, इस्माईलाबाद मंडी, सूरजगढ़, कुमहारमाजरा मंडी व डेरा फतेह सिंह में ग्रामीणों से मुलाकात की।
कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे भाजपा का साथ दें। इससे न केवल लोगों की उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगा, बल्कि देश भी विकास के शिखर तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो अन्य पार्टियों की अपेक्षा लोगों की उम्मीदों पर अधिक खरा उतरा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण फिर से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में उतरी भाजपा को भरपूर समर्थन से मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से आहवान किया कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया है, उससे भी बढ़ कर हरियाणा विधानसभा में दें, तांकि हरियाणा प्रदेश को भविष्य में भी भाजपा की नीतियों का फायदा मिल सकें।
अजराना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है, जिसके कई उदाहरण हमें मिलते हैं। नायब सिंह सैनी को प्रदेश की बागडोर संभाले अभी कुछ ही समय हुआ है, परंतु उन्होंने भी मनोहर लाल खट्टर की तरह बतौर सीएम अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इस मौके पर उनके साथ सिख नेता नरेंद्र सिंह गिल, हरमन सिंह, युवराज सिंह, अमरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव में फर्जी वोट डलवाने, पुरानी मतदाता सूची का प्रयोग करने पर सम्बंधित अधिकारी सुभाष व उनके सहयोगी परविन्द्र को मंत्री ने किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें: Charkhi Dadri News : हरियाणा के चरखी दादरी से सम्बंध रखती हैं यूपीएससी की नवनियुक्त अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : उधम सिंह का पूरा जीवन बलिदान और संघर्ष से भरा : श्याम सुंदर बतरा