Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेश की पहली जनसभा होगी ऐतिहासिक और यादगार : सुधा 

0
72
The first public meeting of the state to be held in Kurukshetra will be historic: Sudha
(Kurukshetra News) कुरूक्षेत्र। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 4 अगस्त को होने वाली प्रदेश की पहली विधानसभा रैली ऐतिहासिक और यादगार होगी। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियां करेंगे और विधानसभा के हर गांव और वार्ड में जाकर लोगों को जनसभा का निमंत्रण देंगे। यह जनसभा थानेसर अनाज मंडी में सुबह 10 बजे होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह जनसभा को सम्बोधित करेेंगे। राज्यमंत्री सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं अनाज मंडी थानेसर में 4 अगस्त को होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा के वरिष्ठï नेता राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, भाजपा के वरिष्ठï नेता युद्घिष्ठïर बहल, तजेन्द्र गोल्डी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह की 4 अगस्त को होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की और रैली को सफल बनाने के लिए डयूटियां भी लगाई।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 4 अगस्त को थानेसर अनाज मंडी में होने वाली जनसभा एक ऐतिहासिक और यादगार जनसभा होगी। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात भी दे सकते है। इस जनसभा के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई है और हजारों की संख्या में लोग इस जनसभा में पहुंचेंगे। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने 4 अगस्त की जनसभा को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली जनसभा है, इसलिए इस जनसभा की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और मौसम को देखते हुए लोगों के लिए पीने के पानी सहित तमाम व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस बैठक में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।