(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। “कुरुक्षेत्र में भाजपा ने तेजेंद्र सिंह खैहरा उर्फ गोल्डी को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है। भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और बनवारी लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोल्डी खैहरा के नाम पर मोहर लगाई। गोल्डी खैहरा भाजपा के सक्रिय सदस्य है। उनके पास वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री का पद था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के लोहार माजरा के पास मांझा फॉर्म के रहने वाले गोल्डी खैहरा किसान परिवार से आते हैं।”

सिख समुदाय और किसान वर्ग को साधने की भाजपा की कोशिश

गौरतलब है कि भाजपा को पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने सिख नेता कंवलजीत सिंह अजराना को कैंडिडेट बनाकर टिकट वापस लेकर जयभगवान शर्मा डीडी को दूसरा कैंडिडेट बनाया था। इससे सिख समुदाय भाजपा के खिलाफ हो गया और चुनाव में भाजपा को हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में माना जा सकता है कि भाजपा ने गोल्डी खैहरा का नया जिलाध्यक्ष घोषित करके सिख समुदाय और किसान वर्ग को साधने की कोशिश की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्डी खैहरा ने वर्ष 2009 में भाजपा को जॉइन किया था। वे भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे जिला महामंत्री के पद पर थे। इससे पूर्व उनके पास उपाध्यक्ष का पद भी था।

वे जम्मू-कश्मीर के विधान परिषद सदस्य रहे चरणजीत सिंह खालसा इनके संबंधी है। आज भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर गोल्डी खैहरा ने कहा कि जिलाध्यक्ष रहे सुशील राणा के साथ मिलकर काम करेंगे। नियुक्ति के लिए हाईकमान का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि भाजपा के जिलाध्यक्ष के चुनाव में केवल 4 दावेदारों के बीच मुकाबला था, क्योंकि 44 लोग अपने नामांकन वापस ले चुके थे।

जिलाध्यक्ष के लिए पहले दावेदार सुशील राणा थे। सुशील राणा मौजूदा समय में भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। उनके मुकाबले में करण राज सिंह तूर, डॉ. ऋषिपाल मथाना और दीपक चौहान ने अपना दावा पेश किया था। अंत में गोल्डी खैहरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। ”

यह भी पढ़ें: Laptops and Desktops पर बेहतरीन डिस्काउंट, ऐसे उठाए सेल का लाभ

यह भी पढ़ें: Hyundai Inster ev जल्द होगी लॉन्च, देखें फीचर्स