Kurukshetra News : सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: सांसद नवीन जिन्दल

0
121
सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: सांसद नवीन जिन्दल
सैनिकों के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: सांसद नवीन जिन्दल

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि लोकसभा सत्र के दौरान सैनिकों के सम्मान से जुड़ा हुआ उठाया। उन्होंने पटियाला में 13 मार्च को सेना के कर्नल के साथ हुई मारपीट के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कर्नल पुष्पेंद्र और उनके बेटे अंगद को मामूली पार्किंग विवाद के चलते पंजाब पुलिस के दर्जनों अधिकारियों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया। यह केवल दो व्यक्तियों से मारपीट का मामला नहीं, बल्कि देश की आन बान शान सैनिकों सहित फौज के सम्मान पर हमला है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

पटियाला में सेना कर्नल के साथ हुई पुलिस की मारपीट मामले में हो सीबीआई जांच : सांसद नवीन जिन्दल

उन्होंने कहा कि 9 दिन तक पीड़ित न्याय के लिए भटकते रहे। उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। बाद में जब जनता का दबाव बढ़ा तो मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन अभी तक उसमें ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और सिस्टम का फेलियर है। सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि हरियाणा के हर पांचवें घर से सैनिक है। जिनके कारण हम लोग सुरक्षित हैं।

कर्नल पुष्पेंद्र और उनके बेटे अंगद पर हुए हमले को बताया पंजाब सरकार का फेलियर: सांसद नवीन जिन्दल

उन्होंने कहा कि सैनिक देश के किसी भी राज्य से हों। उसका सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग केंद्र सरकार से की है। साथ ही दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करके उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उन्होंने उठाई है। सांसद जिन्दल का मानना है कि इस देश के प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार संविधान ने दिया है। यदि लोगों को इस तरह से कानून के रखवाले ही प्रताड़ित करेंगे तो व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की रक्षक की भूमिका में होती है। इसे भक्षक नहीं बनना चाहिए। इसलिए पंजाब में हुए इस कांड की तुरंत जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स