Kurkushetra News : एसजीपीसी द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षा के प्रतिभागी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृति

0
393
Students participating in religious examination organized by SGPC received scholarship.
स्कूल में छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि प्रदान करते इंचार्ज सुखविंदर सिंह।

(Kurkushetra News) कुरुक्षेत्र। सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार रघुजीत सिंह के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में धार्मिक परीक्षा आयोजित की गई जिसमें हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। धार्मिक परीक्षा के परिणाम में हरियाणा प्रदेश में गुरु अर्जन देव गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध (करनाल) के विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति प्राप्त की है।

जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह इंचार्ज सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र ने बताया कि गुरु अर्जन देव गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल असंध (करनाल) की छात्रा रणदीप कौर व हरमनदीप कौर ने पहले दर्रजा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सम्मान स्वरूप संस्था द्वारा दोनों छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 1100-1100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुरु अर्जन देव गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मलिक सिंह, गुरलाल सिंह घरौंडा, शेर सिंह अजराना व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें : Panipat News : विलोवुड केमिकल्स लिमिटेड कंपनी के स्थापना दिवस पर किसान जागरूकता शिविरों का आयोजन