Kurukshetra News : राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का फटा टायर, सुरक्षा कर्मी घायल

0
159
Kurukshetra News : राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का फटा टायर, सुरक्षा कर्मी घायल
Kurukshetra News : राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का फटा टायर, सुरक्षा कर्मी घायल

Kurukshetra News : डॉ. राजेश वधवा। कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ (Chandigarh) से महेंद्रगढ़ (Mahindergarh) जा रहे राज्यमंत्री (state Minister) सुभाष सुधा (subhash sudha) की पायलट गाड़ी (Pilot car) का 152डी हाईवे (152D Highway) पर टायर फटने (tyre burst) और एक्सल टूटने (Axle Breakage) की वजह से सड़क हादसा (road accident) घटित हो गया।

इस सड़क हादसे में उनके काफिले में शामिल मुख्य सिपाही संजीव कुमार घायल हो गया। उसके बाएं हाथ में गहरी चोट लगी है। जिस समय 152डी पर ये हादसा घटा, उस समय राज्यमंत्री सुभाष सुधा चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे जहां उन्होंने 16 जुलाई को देश के गृह मंत्री (home Minister) अमित शाह (Amit Shah) के महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेना था।

घायल पुलिस कर्मी को तुरंत घटनास्थल के नजदीकी पिहोवा (Pehowa) के सरकारी अस्पताल (government hospital) में ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र एलएनजेपी (LNJP Kurukshetra) में एंबुलेंस (Ambulance) से रेफर कर दिया गया।

राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने घायल सुरक्षाकर्मी का हाल-चाल जाना।

पत्रकारों को उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए थे कि पिहोवा से करीब 7 किलोमीटर आगे चलकर 152डी हाईवे पर उनकी पायलट गाड़ी का टायर फटने और एक्सल टूटने की वजह से यह हादसा घटित हुआ। फिलहाल सुरक्षाकर्मी का उपचार चल रहा है। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें : Anant-Radhika Wedding Live Update : Rhea Kapoor ने शेयर की Radhika Merchant की खूबसूरत तस्वीरें